भोपाल
प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने अध्यक्षता कर पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण, सीधी भर्ती पर रोक, शासकीय कर्मचारियों को पदोन्नति, एवं महंगाई भत्ते का 27 माह का एरियर भुगतान करने आदि सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। उन्होंने निर्णय लिया कि 18 अप्रैल से 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारी जागो जन जागरण अभियान विंध्याचल भवन से पुनः शुरू किया जाएगा। 1 मई को प्रांत व्यापी धरना दिया जाएगा। बैठक में अशोक पांडे सीपी शर्मा, शिवप्रसाद केके कहार, सत्येंद्र पांडे भगवान दास श्याम नरते श्याम चौधरी ज्ञानेंद्र तिवारी श्याम लाल विश्वकर्मा संतोष शाक्य सुरेंद्र यादव प्रेम नारायण सिंह परिहार आदि दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रांत व्यापी धरने में नियमित कर्मचारी एनपीएस धारक कर्मचारी स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा उषा कार्यकर्ता, वन सुरक्षा श्रमिक, आदि समस्त संवर्ग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश के कोने-कोने से भाग लें। पांडेने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि, पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं न्यू पेंशन योजना 2005 एनपीएस को बंद करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच पिछले 6 माह से लगातार आंदोलन कर रहा है राज्य सरकार का विभिन्न माध्यमों से ध्यानाकर्षण मांग के प्रति कराया गया है।