MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सीवरेज चैंबर में उतरकर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई. घटना आज दोपहर 12 बजे रेशम मील इलाके की है. दोनों कर्मचारी नगर निगम के ठेकेदार के अंडर काम करते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफाई करने के लिए सफाईकर्मियों को बिना सेफ्टी के चैंबर में उतारा गया था. फ़िलहाल, प्रारंभिक जांच में गैस के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है.
इस घटना के बाद नगर निगम कमिश्नर ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने परिवार को सरकार से 10-10 लाख की मदद दिलाने का भरोसा भी दिया.