Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा यानी एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा एजेंसियों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में इन आतंकियों को मार गिराया गया है.

मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर-

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी. सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं.

तलाशी के दौरान जब्त की ये चीजें-

मेजर जनरल गिरीश कालिया के मुताबिक, घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 5 अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया. हमारा कोई जवान घायल नहीं हुआ है. तलाशी के दौरान 5 राइफल, 15 मैगजीन, गोला-बारूद, ग्रेनेड, नाइट विजन डिवाइस और दूरबीन जब्त की गई.