ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने खिताब के लिए अपने अनुभवी खिलाडियों पर ही भरोसा जताया है।  

टीम में आलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। वहीं गेंदबाजी में क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड जैसे उम्रदराज गेंदबाजों पर ही भरोसा जताया है। टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप् में आदिल रशीद पर भरोसा किया गया है।  

टीम की कप्तानी जोस बटलर को सौंपी गई है। वहीं मोइन अली को उपकप्तान बनाया गया है। 

टीम इस प्रकार है-

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली (उपकप्तान) जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करैन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टन, डेविड मलान, आदिल रषीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड ।