टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा है, बटलर और हेल्स की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने 10 विकट से सेमीफाइनल मैच जीत लिया है। 13 नवंबर को फाइनल मैच, अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए।
जवाब में इंगलैंड ने 16 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हैरानी की बात ये रही कि 170 रनों के लक्ष्य को चेज़ करने के दौरान इंग्लैंड ने बिना कोई विकोट खोए ही इस लक्ष्य को सानी से प्राप्त कर लिया।
जॉस बटलर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए तो वहीं हेल्स ने 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए।