साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड स्टार्स अब एक दूसरे के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सितारे जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं साउथ इंडियन एक्टर्स हिंदी फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं। इन सेलेब्स में तेलुगू एक्टर बेलमकोंडा साई श्रीनिवास का नाम भी शामिल है।

अभिनेता ने प्रभास-एसएस राजामौली की छत्रपति के हिंदी रीमेक के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू की है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारे को अपनी पहली ही फिल्म में काम करने के बाद हिंदी सिनेमा से प्यार हो गया है।

एक इंटरव्यू में, श्रीनिवास ने एक हिंदी फिल्म में काम करने पर अपने विचारों के बारे में बात की और कहा, 'मेरी हिंदी डब की गई तेलुगू फिल्म को मिले प्यार के लिए मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। छत्रपति फिल्म्स की हमारी पूरी टीम सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की। मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा एक ऐसी चीज है जिसमें कोई भी अभिनेता काम करने का सपना देखता है। क्योंकि अगर आप देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहते हैं तो हिंदी सिनेमा ही एक मात्र रास्ता है।

बेलमकोंडा साई श्रीनिवास ने आगे कहा, 'मैं निश्चित रूप से बहुत कुछ करना चाहता हूं। मैंने 2015 में अपनी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और मुझे यकीन है कि मैं 2023 में 'छत्रपति' के लिए फिर से सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीतूंगा।