विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को अपने दो चोटिल खिलाड़ियों रीस टॉप्ले और रजत पाटीदार की जगह नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। टीम ने मध्यप्रेश के रजत पाटीदार की जगह वैशाक विजय कुमार को शामिल किया गया है। रजत पाटीदार एड़ी की चोट के चलते इस आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
पाटीदार के स्थान पर शामिल किये गए वैशाक विजय कुमार कर्नाटका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वे दाएं हाथ के मीडिया पेस गेंदबाज हैं। इन्होंने 14 टी-20 मैचों में सिर्फ 6.92 की इकोनॉमी रेट और 16.04 की बेहतरीन औसत से 22 विकेट चटकाए हैं।
वहीं आरसीबी ने इंग्लैंड के रीस टॉप्ले की जगह साउथ अफ्रीका के वेन पार्नेल को अपनी टीम में शामिल किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान आरसीबी के हेड कोच संजय बांगर ने रीस टॉप्ले के आईपीएल सीजन से बाहर होने की पुष्टि की थी।
बांगर ने ये भी बताया कि, श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिन्दु हसरंगा 10 अप्रैल को न्यूजीलैंड से आ रहे हैं। उनके अलावा जॉस हेजलवुड भी 14 अप्रैल तक टीम के साथ जुड़ सकते है। इन दोनों खिलाड़ियों के आने से टीम का बॉलिंग डिपार्टमेन्ट मज़बूत होगा।