जबलपुर। नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। जबलपुर रतन नगर स्थित घर में टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सहायक यंत्री शुक्ला के घर पर अब तक की सर्च कार्रवाई में उनके पास आलीशान बंगला लग्जरी कारें और भूखंड सहित करोड़ों की संपत्ति का पता चला है।

ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि आय से अधिक मामले की शिकायत की जांच की. इसके बाद सुबह 6.00 बजे ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की टीम द्वारा सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर सर्च कार्रवाई शुरू की गई। अब तक की कार्रवाई में शुक्ला के पास रतन नगर में 3900 वर्ग फीट का भूखंड और 15 वर्ग फीट पर बना आलीशान मकान, तीन लग्जरी कारें, बैंक में जमा 6 लाख 40 हजार रुपए का पता चला है। कार्रवाई अभी जारी है।