ईओडब्ल्यू की भोपाल शाखा ने मंगलवार को प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्हें 45 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है। भ्रष्ट स्टोर प्रभारी के घर से नौ लाख के जेवरात, संपत्ति के दस्तावेज व एलआईसी के लाखों के दस्तावेज व 45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

स्टोर (लिपिक) प्रभारी कृष्ण बल्लभ वर्मा बैतूल सीएमएचओ कार्यालय में हैं। भ्रष्ट प्रभारी सीहोर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. ईओडब्ल्यू को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।