भोपाल,

इसके लिए बकायदा हायर सेकेंडरी स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, लेकिन कई मूल्यांकन केंद्रो पर व्यवस्थाएं नहीं होने से शिक्षक परेशान हो रहे हैं। मूल्यांकन कार्य सुबह साढ़े 10 से पांच बजे तक चल रहा है, ऐसे में भीषण गर्मी से बचाव के लिए कुछ केंद्र पर बिजली व पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे ही हालात रातीबढ़ कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में भी हैं। जहां मूल्यांकन केंद्र पर बिजली कटी पड़ी है। पीने का पानी तक नहीं है। पंखे भी खराब पड़े है। अध्यापक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल का कहना है कि मूल्यांकन केंद्रों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार निवेदन किया है कि मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण नजदीकी संकुल केंद्रों पर बनाया जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह की पाली में मूल्यांकन कराया जाए।

मूल्यांकन केंद्र पहुंचे शिक्षक ने तोड़ा दम

मूल्यांकन केंद्र शासकीय कन्या उमावि बैरसिया पर लालरिया संकुल की प्राथमिक शाला बबचया के प्राथमिक शिक्षक मुजफ्फर की ड्यूटी लगी हुई थी। सोमवार सुबह मुजफ्फर करोंद से उमावि कन्या बैरसिया पहुंचे। लेकिन तबियत खराब होने पर वह वापस आटे से बैरसिया बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन बस में चढ़ने से पहले वह आटी में ही बेहोश हो गए। आटो चालक दोबारा उन्हें स्कूल लेकर पहुंचा। स्कूल के शिक्षक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चौक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम करवाया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।