भोपाल। रीवा के शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में गणित विषय के सह प्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र कुमार दुबे का चयन प्राचार्य के पद पर उच्च शिक्षा निदेशालय, उप्र प्रयागराज पर हो गया है। मप्र में भी उनकी सह प्राध्यापक पद पर दो वर्ष तक नौकरी बनी रहेगी। इसके लिये राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने डॉ. दुबे को धारणाधिकार योजना का लाभ दिया है और उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।