मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी एक्शन में नज़र आ रहें है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने बताया कि आने वाली 15 तारीख से कक्षा पहली से पाँचवीं तक के प्रत्येक छात्र को 10 किलो और छठवीं से कक्षा आठवीं तक के प्रत्येक छात्र को 15 किलोग्राम प्रति छात्र मूंग दाल दी जाएगी।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर जिला प्रशासन एफआईआर करें, जेल भेजे तथा आवश्यक होने पर उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए।
सीएम शिवराज बोले, पीएम मोदी द्वारा सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह राशन प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में राशन वितरण किया जा रहा है।
शिवराज ने बताया कि प्रतिमाह 7 तारीख को अन्नोत्सव कर पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह राशन वितरण किया जाएगा। साथ ही राशन वितरण से कोई गरीब न छूटे, इसपर विशेष ध्यान दिया जायेगा। शिवराज ने आगे कहा कि, गरीबी रेखा से ऊपर के व्यक्तियों को अपना नाम सूची से हटाते हुए गरीबों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करना चाहिए।