प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, हरीश रावत ही नहीं कांग्रेस से सभी का मोहभंग हो गया है। हरीश रावत के घर जाने की इच्छा जताते ही दिग्विजय सिंह का '70 साल के पेड़ को दीमक खाने वाला' ट्वीट अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गाँधी पर ही व्यंग्य है, जिसको उन्हें समझना चाहिए।
हरीश रावत जी ही नहीं कांग्रेस से सभी का मोहभंग हो गया है। #HarishRawat जी के घर जाने की इच्छा जताते ही @digvijaya_28 जी का '70 साल के पेड़ को दीमक खाने वाला' ट्वीट अप्रत्यक्ष रूप से @RahulGandhi जी पर ही व्यंग्य है, जिसको उन्हें समझना चाहिए। pic.twitter.com/1PsU9XetmD
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 23, 2021
.@RahulGandhi जी से दस दिन में किसानों की कर्ज माफी का झूठ बुलवा चुके कमलनाथ जी अब @priyankagandhi को #MadhyaPradesh बुलाने की बात कह रहे है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 23, 2021
असल में यह केवल उनकी दस जनपथ में बने रहने की कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।@BJP4India @OfficeOfKNath pic.twitter.com/cj12X6RgiM
आज विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक-2021' पर चर्चा कर पास किया जाएगा।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 23, 2021
शासकीय, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को
विरोध प्रदर्शन, जुलूस या सांप्रदायिक दंगे के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जा रहा है। pic.twitter.com/QM5lj9rACD
उन्होंने कहा कि, राहुल गाँधी से दस दिन में किसानों की कर्ज माफी का झूठ बुलवा चुके कमलनाथ जी अब प्रियंका गाँधी को मध्य प्रदेश बुलाने की बात कह रहे है। असल में यह केवल उनकी दस जनपथ में बने रहने की कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।
गृह मंत्री ने आगे कहा, आज विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक-2021' पर चर्चा कर पास किया जाएगा। शासकीय, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को विरोध प्रदर्शन, जुलूस या सांप्रदायिक दंगे के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जा रहा है।
पंचायत चुनाव में #OBC आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आज सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त करेंगे।@mohdept @JansamparkMP pic.twitter.com/64a9qBZdsJ
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 23, 2021
ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 19 नए केस आए हैं जबकि 25 लोग ठीक हुए हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 23, 2021
वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 175, संक्रमण दर 0.03 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।#MPFightsCorona #OmicronVariant pic.twitter.com/Nos9LWEsOY
उन्होंने कहा, पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आज सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त करेंगे।
कोरोना पर बात करते हुए गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनाके 19 नए केस आए हैं जबकि 25 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 175, संक्रमण दर 0.03 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।