भोपाल। राज्य के आबकारी कार्यालय द्वारा देशी-विदेशी शराब पर प्रति पेटी ड्यूटी वसूली जाती है। वे इस ड्यूटी की राशि चालान के जरिये कोषालय में तो जमा कराते हैं, परन्तु विभागीय पोर्टल में इसकी एन्ट्री नहीं करते हैं। इसलिये अब इन आबकारी अधिकारियों से कहा गया है कि वे इसकी नियमित रुप से एन्ट्री करें।
आबकारी आयुक्त ने सभी सहायक आबकारी आयुक्तों, जिला आबकारी अधिकारियों एवं सभी शराब गोदामों के प्रभारी अधिकारियों से कहा है कि ड्यूटी के समस्त चालानों की एंट्री विभागीय एप्लीकेशन किया जाना था, परंतु देखने में आया है कि नगद जमा हेतु उपलब्ध कराये गये चालानों की एंट्री विभागीय एप्लीकेशन में नहीं की जा रही है। इसलिये ड्यूटी के समस्त चालानों की एंट्री विभागीय एप्लीकेशन में नियमित रुप से की जायें।