भोपाल: राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने शिवपुरी में पदस्थ रहे अपने एक दिवंगत सहायक यंत्री विनोद कुमार सक्सेना की पत्नी मालती देवी सक्सेना को परिवार पेंशन स्वीकृत की है। दरअसल, उक्त दिवंगत सहायक यंत्री ने अपने पेंशन पत्रक में अपनी पत्नी की मृत्यु 24 मई 1998 को होना दर्शा दिया था और 13 दिसम्बर 2019 को इस सहायक यंत्री की मृत्यु हो गई थी और मालती देवी सक्सेना ने उनकी वैध पत्नी होने का दावा कर जीवित होने का दावा किया था। 

अब मालती देवी को अपने विवाह का प्रमाण-पत्र देना होगा जिससे उन्हें परिवार पेंशन का भुगतान प्रारंभ किया जायेगा। यह मामला हाईकोर्ट ग्वालियर खण्डपीठ में अवमानना प्रकरण के रुप में अभी भी प्रचलित है तथा इसके सन्दर्भ में ही परिवार पेंशन स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।