इंग्लैंड में खेले जा रहे हैं पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया को जे रूट और जॉनी बेयरस्टो की साझेदारी ने मुश्किल में डाल दिया है। इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करने के लिए अब 119 रन और बनाना हैं जबकि टीम इंडिया को सात विकेटों की दरकार है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि क्रीज पर अब भी जे रूट और जॉनी बेयरस्टो अर्धशतक बना मौजूद हैं।

दूसरी ओर चौथे दिन के खेल का एक वीडियो जमकर वायरल है। वीडियो में विराट कोहली इंग्लिश बल्लेबाज़ एलेक्स लीस के रन आउट होने पर जबर्दस्त जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। 

दरअसल टी ब्रेक के बाद एलेक्स लीस रन रन आउट हो गए थे। भारतीय टीम को इस विकेट की तलाश थी। लीस के आउट होते ही विराट बेकाबू हो गए और दौड़ लगाते हुए लीस तक पहुँच गए और उनके सामने भी सेलिब्रेट करते दिखे। 

विराट इसलिए और ज्यादा उत्साहित दिखे क्योंकि इससे पहले वे एलेक्स लीस को लगातार अपने कमेंट्स से उकसा रहा थे। चाय के समय भी जब लीस मैदान से जा रहे थे तो विराट लगातार उन पर कमेंट कर रहे थे और लीस भी उसका लगातार जवाब भी दे रहे थे। चाय के बाद दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जो रूट के साथ खराब तालमेल के कारण वह रन आउट हो गए थे।