इंदौर. शहर की एक युवती की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन उसके सारे सपने बिखर गए. ससुराल जाते ही चाचा ससुर उसपर गलत नजर रखने लगे थे. पति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि चाचा जो कहे उसे मानना पड़ेगा. अब नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति,जेठ और चाचा ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

बॉम्बे अस्पताल के सामने रहने वाले निजी स्कूल के स्पोर्टस कोच पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए है। शादी के आठ माह बाद ही पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस में रहे उसके चाचा ससुर उस पर बुरी नजर रखते है। इसकी शिकायत की तो जेठ ओर पति मारपीट के साथ दहेज के लिये परेशान करने लगते। 

लसूड़िया पुलिस ने 30 साल की नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति प्रदीप बिल्लौरे,जेठ घनश्याम बिल्लौर और चाचा ससुर महेन्द्र बिल्लौरे के खिलाफ मारपीट,धमकाने ओर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक आठ माह से उसे प्लॉट और कार के नाम से परेशान किया जा रहा था। बर्थडे के दिन ही मुझे पीटा. पीड़िता ने बताया कि 1 जुलाई को उसका जन्मदिन था, माता पिता ओर भाई उससे मिलने आने वाले थे। यहां जेठ,ससुर ओर पति ने कार ओर प्लॉट के नाम पर दबाव बनाया और जब मैं इस बात पर राजी नही हुई तो बुरी तरह से पीटा। बाद में पिता को कॉल कर बुलाया जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और केस दर्ज करा दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके पति प्रदीप स्पोर्टस एकेडमी खोलने के लिये प्लॉट की मांग कर रहे हैं. वहीं 20 लाख की कीमत की कार भी मांग रहे हैं। 

पति प्रदीप के खिलाफ थाने जाने वाली पत्नी ने बताया कि वह शादी के पहले कैफे संचालित करती थी। प्रदीप सामाजिक रूप से परिचित था। 21 नवबंर 2021 को उनकी पारिवारिक रीति रिवाज से शादी हो गई। लाखों रूपए की ज्वेलरी के साथ परिवार ने पूरा खर्च दिया। शादी के अगले ही दिन से पति ने कमर में दर्द होने के चलते पत्नी से संबंध नही बनाए। चार माह तक उपचार कराते रहे। इस दौरान चाचा महेन्द्र बिना बताए कमरे में घुस जाते ओर गलत तरीके से बातें करते। पीड़िता ने जब अपने पति को ये बातें बताई तो उन्होेंने मारपीट कर दी। यह भी कहा कि चाचा जो कहे उसे मानना पड़ेगा।