नथिंग के पहले फोन Nothing Phone 1 की लॉन्चिंग  कुछ समय ही बचा है। इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग डेट 12 जुलाई बताई जा रही है लेकिन उससे पहले फोन के फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। यहाँ तक कि अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। 

भारतीय बाजार में Nothing Phone 1 की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ Nothing Phone 1 तीन वेरियंट के साथ मार्केट में आएगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,000 रुपये बताई जा रही है। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की कंपनी नथिंग का Nothing Phone 1 पहला फोन होगा। 

Image

संभावित कीमतें-

  • 8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज- कीमत करीब 31,300 रुपए 
  • 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज- कीमत करीब 33,000 रुपए 
  • 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज- कीमत 35,900 रुपए 

रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के आखिरी सप्ताह में Nothing Phone 1 की बिक्री शुरू हो सकती है। भारतीय बाजार में भी ग्लोबल बिक्री के साथ ही फ़ोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसकी बिक्री Flipkart से होगी।

Image

रिपोर्ट्स के मुताबिक  Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED का डिस्प्ले होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें डॉल्बी एटमॉस का स्पीकर मिलेगा। Nothing Phone 1 के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

Image