सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग को डंडे से पीटते दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।
बुजुर्ग को निर्दयिता से पीटने की जो वजह बताई जा रही है, वो ये है कि वे अपनी साइकिल से सड़क पर चल रहे थे। साइकिल चलाने के दौरान ये बुजुर्ग जो कि पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। महिला पुलिस की गाड़ी के आगे गिर पड़ते हैं और उठने में उन्हें देरी हो जाती है। जिसके कारण ये महिलाएं तैश में आकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटना शुरु कर देती हैं।
इस तरह की पुलिसिया दादागिरी पर अब सवाल उठ खड़े हुए हैं, कि किसी बुजुर्ग को इस तरह से पीटा जाना कहां तक सही है। ऐसा करने वालों को सज़ा भी दी जानी चाहिए।