इंदौर में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक-फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड  मौके पर पहुँची हैं। आग से किसी जनहानि की खबर तो नहीं है लेकिन बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

आग लसूडिया इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी। आग की लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा। फैक्ट्री में फाइबर व प्लास्टिक की टंकियां बनाई जाती है। अच्छा यह रहा कि  आग लगने के वक़्त ज्यादा मजदूर नहीं थे। 

मौके पर 10-15 दमकलें आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। आसपास के इलाके में भी एतियातन सतर्कता बरती जा रही है। फैक्ट्री के अंदर कई ब्लास्ट होने की भी सूचना सामने आ रही है।