MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासी हलचलें काफी तेज़ हैं. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट से माहौल गरमाया हुआ है. अब इस ट्वीट के बाद इंदौर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई हैं.
दरअसल, पूरा मामला दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर पर ट्वीट से जुड़ा हुआ है.
ख़बरों के मुताबिक, शनिवार देर रात इंदौर के तुकोगंज थाने में FIR दर्ज कराते हुए एडवोकेट राजेश जोशी ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है. जो अनर्गल और झूठा है. फ़िलहाल, इस ट्विट पर दिग्विजय सिंह की मुश्किले आगे और बढ़ सकती हैं.