भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल की बयानबाजी की आंच में अब असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद भी आ गए हैं. दिल्ली पुलिस ने इन दोनों पर भी केस दर्ज कर लिया है. भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद देश—दुनिया में बवाल मच गया. विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने जहां प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया वहीं नवीन जिंदल को तो पार्टी से निष्काषित ही कर दिया. इसके बाद भी देश—दुनिया में इनका विरोध किया जा रहा है और धमकियां दी जा रहीं हैं. इसी क्रम में ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर केस दर्ज किया गया है.
 
बताया जा रहा है कि ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर हेट स्पीच मामले में केस दर्ज किया गया है.  दरअसल हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने अब एक और FIR दर्ज की है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद का नाम है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद ओवैसी और नरसिंहानंद ने भड़काऊ बयानबाजी की थी। पुलिस ने इसी आरोप पर दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

दिल्ली पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद पर IPC की धारा 153, 295 और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।