पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आई है। यहां के गुरु नानक अस्पताल में अचानक आग लग गई।घटना के बाद से अफ़रा-तफ़री का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अचानक आग लगने के कारण कई मरीज बाहर नहीं निकल सकें। अभी आग के कारणों का पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक आग इतनी तेज लगी कि उस समय कोई बाहर नहीं निकल सका। जिससे कई मरीज दहशत में थे। फ़िलहाल दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगी तो धुंआ पूरे अस्पताल में फैल गया, जिससे मरीजों में दहशत फैल गई और वे अपने परिजनों के साथ सड़क पर उतर आए। उसके बाद आग़ अस्पताल में फैल गई।

अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में बड़ी संख्या में मरीज थे, जिन्हें दूसरी जगह रेफ़र किया गया। मरीजों के मुताबिक, आग से निकलने वाले धुएं से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया था, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की और उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह पहुंचे। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक इमारत पूरी तरह जल चुकी थी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस घटना की पूरी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।