दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके की पांच दुकानों में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

आजाद मार्केट में आग लगने के दौरान सिलेंडर फटने से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अब उनकी हालत ठीक है। घटना से ढह गई इमारत के मलबे को हटाने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को बुलाया गया।

दिल्ली दमकल सेवा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, आजाद बाजार में आज अग्निशमन अभियान के दौरान सिलेंडर फटने से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गये। सभी घायल सुरक्षित और स्थिर स्थिति में हैं। आग लगने वाली जगह पर ढही इमारत का मलबा हटाने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को बुलाया गया है। लेकिन इस घटना में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।