दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में लगी आग के कारण शुक्रवार सुबह तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोग गंभीर रूप से  घायल हैं। मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

मृतकों के शरीर पूरी तरह से जल गए हैं। उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो पा रहा है।  घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा है और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। गुरुवार शाम को आग लगने के बाद इतनी तेजी से भड़की कर्मचारियों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को रवाना किया गया था। रात नौ बजे के गरीब आग दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।

पुलिस के मुताबिक़ फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।