पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। फायरिंग पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान 6 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें इमरान समेत कई नेता घायल हो गए।


पाकिस्तान के ARY  न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनके दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने बताया कि इमरान के पैर में गोली लगी है। PTI नेता फारूक हबीब ने कहा, कायरों ने अपना चेहरा दिखाया है। हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं। पूरे देश को उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगती है। पुलिस ने इमरान को कंटेनर से बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठाया। चैनल ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरुआत में खबरें आई थीं कि इमरान खान सुरक्षित हैं और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि बाद में पता चला कि इमरान भी घायल हैं। यह भी बताया गया है कि हमले में खान के करीबी सहयोगी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हो गए थे। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत की भी ख़बर है।