जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार के दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि शोपियां के किलबल इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर जवाबी कार्रवाई कर रही है।
#UPDATE | One terrorist neutralized in the encounter that broke out in the Kilbal area of Shopian district. Operation is underway: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) January 22, 2022
J&K | Encounter breaks out between terrorists and security forces in Kilbal area of Shopian district, says Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) January 22, 2022
आपको बता दे कि, गुरुवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। समाचार एजेंसी के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद आज सुबह बडगाम के चादुरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
#ShopianEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. #Operation going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/QHXFevsUoK
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 22, 2022
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान शोपियां के मेमियां निवासी जहांगीर अहमद नायकू के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि उसके पास आपराधिक सामग्री, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन और 16 पिस्तौल कारतूस सहित कई हथियार और गोला-बारूद मिले है।