इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. इस मैच में जहां विराट कोहली बाहर हो सकते हैं वहीं शिखर धवन की वापसी के भी संकेत हैं. टी-20 सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया उत्साहित है और ऐसे में ओवल में आज इंग्लैंड के खिलाफ बेहद आक्रामक स्ट्रैटिजी अपनाई जा सकती है। भारतीय टाइमिंग के अनुसार मैच शाम 5ः30 से शुरू होगा। टॉस शाम 5ः00 बजे होगा।

भारत के लिए बुरी खबर यह है कि विराट कोहली ग्रोइन की इंजरी से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले से वे बाहर हो सकते हैं। इधर शिखर धवन की टीम में वापसी होगी. टीम में बतौर ओपनर शिखर धवन की वापसी तय है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ वे ओपनिंग करेंगे। विराट यदि फिट रहे तो वे नंबर-3 पर खेलेंगे। विराट नहीं खेले तो श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव और नंबर-5 पर ऋषभ पंत बैटिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा भी बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे।

गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है। स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर युजवेंद्र चहल जरूर खेलेंगे। भारतीय टीम अगर बैटिंग में ज्यादा गहराई तलाश करेगी तो शार्दूल ठाकुर को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। बेहतर गेंदबाज की जरूरत होने पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलेगा।