भोपाल। प्रदेश के महाविद्यालयों में फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी अब दर्शनशास्त्र के अंतर्गत श्री राम चरित मानस का दार्शनिक चिंतन विषय वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ सकेंगे।
इसके लिये राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के लिये विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों हेतु सामान्य वैकल्पिक विषय विभागीय पोर्टल पर डाल दिए हैं।
पोर्टल पर सेकण्ड ईयर के विद्यार्थियों के लिये संगीत-वाद्य के अंतर्गत भारतीय फिल्मी संगीत एवं वाद्यों का योगदान विषय भी वैकल्पिक विषय के रूप में डाला गया है।
डॉ. नवीन जोशी