फ्लिपकार्ट, भारत में बिग बिलियन डेज़ के साथ वापस आ गया है। ये सेल 23 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक लाइव रहेगी। इसमें कंज्यूमर्स, विक्रेता, MSMI और किराना डिलीवरी पार्टनर भी शामिल होंगे। कंपनी का दावा है कि इस साल कस्टमर्स को अनूठे प्रोडक्ट्स को चुनने के लिए एक्सेस मिलेगा, जो इंडस्ट्री-फस्ट इनोवेशन की पेशकश करते हैं। ये यूजर्स के शॉपिंग एक्सपीरियंस को यादगार बनाने के लिए किए गए हैं।

इसके साथ ही कस्टमर्स देश के बेस्ट बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए गए डिस्काउंट, कैशबैक और पे लेटर ऑप्शन के द्वारा काफी किफायती और बेहतर खरीदारी का एक्सपीरियंस कर सकेंगे।

इस सेल में कस्टमर्स विभिन्न कैटेगरी में 90+ ब्रांडों के 130 'स्पेशल एडिशन' कलेक्टिव चीजों की खरीदारी कर सकेंगे, जो 10,000+ नए प्रोडक्ट का बड़ा ऑप्शन लाएंगे। यहां आपको विराट कोहली, कृति सेनन, शेफ विकास खन्ना, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, पीवी सिंधु, और के एल राहुल जैसे प्रिय हस्तियों द्वारा सह-निर्मित नए प्रोडक्ट्स की भी एक लंबी सीरीज की ऐक्सेस दी जाएगी।

द-बिग बिलियन डेज़ 2022 के लॉन्च की घोषणा करते हुए, फ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, द बिग बिलियन डेज़ एक ऐसा अनुभव बन गया है, जिसका कस्टमर्स, विक्रेता बेसब्री से इंतजार करते हैं। हमारे सभी प्रयास इसे हर साल बड़ा और बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड हैं। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में हम कस्टमर्स के करीब होने और उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को गहराई से समझने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि इस साल फ्लिपकार्ट ने देश भर में सैकड़ों लास्ट माइल डिलीवरी हब और हरिंगहाटा, पश्चिम बंगाल में अपने सबसे बड़े फुलफिलमेंट सेंटर को ऑनबोर्ड किया है, जो अकेले एक दिन में एक मिलियन शिपमेंट को प्रोसेस करेगा। फ्लिपकार्ट ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे हाई वैल्यू की चीजों के लिए ओपन बॉक्स डिलीवरी का विकल्प भी शुरू किया है। ओपन बॉक्स डिलीवरी प्रोसेस के तहत, फ्लिपकार्ट डिलीवरी पार्टनर कस्टमर्स के सामने डिलीवरी के समय प्रोडक्ट खोलेगा, जिसे डिलीवरी स्वीकार करने की जरूरत तभी होगी जब उनका ऑर्डर सही स्थिति में हो।