अक्सर बढ़े नाम के पीछे कहानी भी कोई छोटी नहीं होती हैं. बस थोडा इंतजार करना पड़ता हैं बाकी तो पूरी कहानी अपने आप ही खुलने लग जाती हैं. फिर चाहे आप उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आये इस मामले को ही देख लीजिये.
यहां सरकार बीजेपी की है और अब उन्हीं के नेता जी का कारनामा भी जान लीजिये. दरअसल, बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष संयम कोहली एक रेस्टोरेंट- बार के मालिक हैं.
गाजियाबाद में थाना कविनगर क्षेत्र स्थित उनके रेस्टोरेंट-बार पर जब आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारा तो आँखें फटी की फटी रह गई. क्योंकि बीच शहर बीजेपी नेता के रेस्टोरेंट-बार में न सिर्फ बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी बल्कि मनोरंजन के लिए रशियन बार बालाएं भी ठुमके लगा रही थी. इस दौरान जमकर पैसे भी उठाये जा रहे थे.
इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट बार को लेकर शिकायत मिल रहीं थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद रविवार की रात गाजियाबाद पुलिस के साथ आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने इस रेस्टोरेंट पर छापेमारी की थी.
पुलिस ने रेस्टोरेंट में मौजूद कई लोगों को भी धर दबोचा था. उस दौरान संयम कोहली वहां से फरार हो गया था लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इन सब के बीच बीजेपी ने संयम कोहली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं.
फ़िलहाल चाल चरित्र और चेहरे वाली बीजेपी ने अपने नेता से ज़रूर दूरी बना ली हैं लेकिन सत्ता के दम पर ख़ुलेआम इस तरह का खेल खेलने वाले ये नेताजी अकेले नहीं. इन जैसे कई और नेता सत्ता पक्ष में भी हैं और विपक्ष में भी..! जरूरत इस बात की है कि ऐसे चाल-चरित्र से सभी राजनीतिक दल बचें.