भोपाल: राज्य के वन विभाग अपने रेंजर से नीचे के दो हजार वनकर्मियों को स्मार्ट फोन प्रदान करने जा रहा है। इन स्मार्ट फोन से वन कानूनों का एनफोर्समेंट, पौधरोपण की निगरानी आदि कार्य होंगे। इसके लिये भारत सरकार के जेम पोर्टल पर वन विभाग ने अपना ऑफर डाल दिया है।
आधुनिक फीचर वाले इन स्मार्ट फोन का क्रय भोपाल स्थित वन मुख्यालय की आईटी विंग द्वारा किया जा रहा है। केम्पा प्रोजेक्ट सियोरा डेवलपमेंट एण्ड यूज ऑफ एप्लीकेशन फॉर फॉरेस्ट मेनेजमेंट एण्ड प्रोटेक्शन-डीएएफएमपी परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के क्षेत्रीय, राष्ट्रीय उद्यान, सेंचुरी वन अमले को स्मार्टफोन प्रदाय करने हेतु जेम पोर्टल पर बिड नंबर जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग के ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत पौधरोपण आदि की जानकारी के लिये एक एप भी विकसित किया गया है। स्मार्ट फोन होने से वन अमला मौके पर जाकर ऑनलाईन वास्तविक जानकारी भी दे सकेगा। पहले चरण में कैम्पा फण्ड के तहत दो हजार स्मार्ट फोन क्रय किये जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट तीन साल का है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि पहली बार रेंजर से नीचे के वनकर्मियों को स्मार्ट फोन प्रदाय किये जायेंगे। इससे वनों की निगरानी, पौधरोपण आदि की जानकारी एकत्रित की जा सकेगी।