भोपाल: राज्य के वन विभाग ने अगले वित्त वर्ष के लिये केंद्र सरकार के अधीन बने कैम्पा फण्ड से 1058 करोड़ रुपये मांगे हैं। विभागीय बैठक में यह राशि स्वीकृत हो गई है तथा अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली साधिकारी समिति से इसकी मंजूरी ली जायेगी और इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जायेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान वित्त वर्ष में रा’य के वन विभाग ने केंद्र के कैम्पा फण्ड को 996 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव किया था जिसमें से उसे 8500 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि इस राशि में से वह 7500 करोड़ रुपये ही व्यय कर पाया है तथा शेष राशि राज्य सरकार के खजाने में जमा हो गई है।
अगले वित्त वर्ष में वह इस शेष राशि की राज्य सरकार से अपने कार्यों के लिये मांग कर सकेगा यानि यह राशि लैप्स नहीं होगी तथा इसका भी आगे उपयोग कर लिया जायेगा। ज्ञातव्य है कि कैम्पा फण्ड की राशि से ही राज्य का वन विभाग वनों का विकास एवं वन्यप्राणियों संबंधी सुविधायें विकसित करता है।