भोपाल: राज्य के वन विभाग ने अपने काकमकाज के लिये 13 करोड़ 52 लाख रुपये से 130 नये वाहन खरीदने तथा 17 नये ट्रक खरीदने का प्रस्ताव योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासन के सुदृढ़ृीकरण हेतु दिया है।

अगले आम बजट में इस खरीदी का प्रावधान करने के लिये वित्त विभाग को प्रस्ताव मंजूरी के लिये भेजा गया है। लेकिन वित्त विभाग ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है तथा वन विभाग से कहा है कि वह प्रस्ताव के परीक्षण बाद मंजूरी के संबंध में निर्णय लेगा।