भोपाल: भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिये सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत बने तबादला बोर्ड में वन मुख्यालय में वन्यप्राणी शाखा के पीसीसीएफ जसबीर सिंह चौहान एवं उत्पादन शाखा के पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव को भी सदस्य बनाये जाने के वन मंत्री विजय शाह ने निर्देश जारी किये हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त तबादला बोर्ड में मुख्य सचिव, एसीस वन एवं वन बल प्रमुख एवं एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी सदस्य के रुप में रहते हैं। इसी की अनुशंसा पर भावसे के अधिकारियों के तबादले किये जाते हैं।

हालांकि वन मंत्री ने वन बल प्रमुख को दो अन्य पीसीसीएफ को भी तबादला बोर्ड में रखने के निर्देश जरुर दिये हैं परन्तु यह कार्य बन बल प्रमुख नहीं कर पायेंगे क्योंकि सीएम की सहमति से मुख्य सचिव यह तबादला बोर्ड गठित करते हैं।