भोपाल: गुरूवार को वन मंत्री डॉ. विजय शाह की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश विकास निगम के संचालक मण्डल की बैठक हुई. वन विकास निगम ने स्मार्ट सिटी इंदौर से एक अनुबंध करने का निर्णय लिया गया है. इस अनुबंध के तहत वन विकास निगम इंदौर में क्रेडिट कार्बन की संभावनाओं को तलाशेगी. स्मार्ट सिटी इंदौर ने शहर में एक करोड़ 85 लाख पौधे रोपे हैं. वन मंत्री विजय शाह ने वन विकास निगम को नवाचार करने के निर्देश दिए हैं.
वन मंत्री डॉ विजय शाह की अध्यक्षता में राज मंत्रालय वल्लभ भवन में वन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए. स्मार्ट सिटी इंदौर से अनुबंध कर कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं को निगम तलाशेगा.
वन मंत्री डॉ शाह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम नर्मदा बैकवॉटर एरिया में ऐसी प्रजाति के पौधे लगाएं, जो तेजी से ग्रोथ करें और निगम को राजस्व प्राप्त हो. यह नवाचार पायलट प्रोजेक्ट के तहत खंडवा हरदा और होशंगाबाद वन मंडल में किया जाना संभावित है. बैठक में डॉ शाह ने यह भी कहा कि यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. निगम की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 238 करोड़ों के राजस्व प्राप्त का लक्ष्य रखा गया है. बीते वर्ष निगम ने 225 करोड़ राजस्व हासिल किया है.
निगम में भर्ती होंगे चार्टर्ड अकाउंटेंट :
संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री जैसा को मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी की समस्या को अवगत कराया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वन विकास निगम चार चार्टर्ड अकाउंटेंट की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजें. यह प्रस्ताव वन विभाग के माध्यम से राज शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया.