सार्वजनिक स्थल पर नमाज़ या हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर तर्क वितर्क का दौर जारी है। इस बहस की बीच सोशल मीडिया पर कुशीनगर स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस का एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ लोग ट्रेन के स्लीपर कोच के बीचों-बीच चादर बिठाकर लाइन से बैठकर नमाज़ अता करते दिख रहे हैं।

बीजेपी पूर्व विधायक द्वारा बनाया यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक दीप लाल भारती ने वीडियो बनाकर जीआरपी को भेजा था। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की बात कही जा रही है।

बीजेपी के पूर्व विधायक दीप लाल भारती ने बताया कि '20 अक्टूबर को मैं खरदा से कप्तानगंज जा रहा था। इसलिए मैंने सत्याग्रह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15273) पकड़ी। यह ट्रेन बिहार के रक्सौल होते हुए दिल्ली जा रही थी। खरदा स्टेशन पर हम ट्रेन में चढ़ने के लिए आगे बढ़े, मैंने देखा कि अंदर कुछ लोग यात्रियों को चढ़ने से मना कर रहे हैं।

दीप लाल भारती ने कहा कि भारी भीड़ के कारण किसी तरह अंदर जाने में कामयाब रहे। चार लोग कोच के गलियारे में नमाज अदा कर रहे थे। मुझे जाने से रोका। इसके बाद मैंने वीडियो बनाकर जीआरपी को भेज दिया। उसके बाद मुझे खुद कोच से निकलकर अपने कोच के पास जाना पड़ा।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने से लोगों को असुविधा हो रही है। इस संबंध में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रेलवे पुलिस बल के मुताबिक वीडियो पूर्व विधायक दीप लाल भारती ने बनाया है। उन्होंने इसकी शिकायत भी की है मामला GRP पुलिस का है। उनके साथ RPF भी जरूरी जानकारियां जुटा रही है। वीडियो की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।