MP News: भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया नहीं रहे। बुधवार देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे एक शादी समारोह से लौटे थे।

रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। सीएम शिवराज गुट्टू भैया को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सीएम शिवराज ने कहा कि गुट्टू भैय्या के निधन से भोपाल सूना हो गया।

https://youtu.be/Pu7hKudj7Gs

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा ने रमेश शर्मा के निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने लिखा वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा 'गुट्टू भैया' के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

रमेश शर्मा भोपाल उत्तर सीट से जीतने वाले एक मात्र भाजपा विधायक में विधायक थे। उन्होंने भोपाल उत्तर से कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अक़ील को हराकर चुनाव जीता था। हालाँकि, वे अगला चुनाव आरिफ अकील से हर गए थे।