कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के योगी मॉडल पालन करने वाले बयान के खिलाफ राज्य के पूर्व CM कुमारस्वामी ने पलटवार किया है. पूर्व CM  ने कहा कि BJP राज्य के लिए आपदा है. कर्नाटक में  कोई योगी मॉडल काम नही करेगा. उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कर्नाटक है अगर यहां एक हजार मोदी भी आ जाएं तो योगी मॉडल जैसा यहां पर कुछ भी नहीं होने जा रहा है. उन्होंने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान सीएम बोमई 'सर्वे भवंतु सुखिन:' के सिद्धांत पर काम नहीं कर रहे हैं. 
 

मुख्यमंत्री ने कहा था- लागू करेंगे योगी मॉडल 

गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था की अगर परिस्थितियों की मांग होती है तो वह सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए 'योगी आदित्यनाथ मॉडल' का पालन करेंगे. साथ ही  बोम्मई ने कहा था की योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की स्थिति को संभालने के लिए एकदम सही मुख्यमंत्री हैं. बोम्मई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार को सौ में से पूरे सौ अंक दिए। आपको बता कि राज्य के बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद कर्नाटक में तनाव का माहौल है.