भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durani) का निधन 88 साल की उम्र में हो गया है. उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके पारिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की हैं. वह 88 वर्ष के थे.

दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 75 विकेट लिए थे. हाथ में बल्ला लेकर उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 की पारी भी खेली थी. उन्होंने अपने बल्ले से कुल 1202 रन बनाए थे.

बता दें कि सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था. सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर दुर्रानी को याद कर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.