इस बार वो खुद सामने नहीं आए, बल्कि यूट्यूब पर द हिटलर फाइल्स के एक एपिसोड को ट्वीट कर कह रहे हैं कि भारत में ऐसा नहीं हो रहा है?
हिटलर की प्रोपेगेंडा मशीन कैसे प्रोपेगेंडा, फेक न्यूज, झूठ और ब्रेनवॉश करने के लिए काम करती है। इसमें एक प्रतीक का प्रयोग किया जाता था, जिसे अनुशासन के रूप में प्रचारित किया जाता था। हिटलर ने कानून और संविधान के दायरे में खुद को प्रचारित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने इस ट्वीट में अपनी एक पंक्ति में टिप्पणी की जिसमें उन्होंने लिखा कि 1920-40 के दशक में जर्मनी में जो हुआ वह भारत में नहीं हो रहा है? इस ट्वीट में उन्होंने देखने, समझने और सोचने की अपील की है। हिटलर की कार्यशैली की विशेषताओं को आज के भारत के राजनीतिक परिदृश्य से जोड़ने के लिए द हिटलर फाइल्स में हर संभव प्रयास किया है।
ज़रूर देखें, समझें व ज़रूर सोचें।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 23, 2022
क्या जर्मनी में १९२०-४० के दशक में हुआ, भारत में नहीं हो रहा है?
Hitler Files Ep 2- किसे गुरु बनाकर सीखा HItler ने अमृतकाल का Propaganda ... https://t.co/A63sp0yYyo via @YouTube