पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का शुक्रवार को निधन हो गया। मुशर्रफ की लंबे समय से तबीयत खराब थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

परवेज मुशर्रफ पकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ थे। नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट के बाद 2001 से 2008 तक वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। करगिल की जंग के लिए परवेज मुशर्रफ को जिम्मेदार माना जाता है। 

पकिस्तान के देश के 10वें राष्ट्रपति बने परवेज मुशर्रफमहाभियोग से बचने के लिए उन्होंने 2008 में इस्तीफा दे दिया था। 17 दिसंबर, 2019 को एक स्पेशल बेंच ने मुशर्रफ को राजद्रोह के केस में मौत की सजा सुनाई थी। PML-N सरकार ने साल 2007 में गैर-संवैधानिक इमर्जेंसी लगाने के फैसले पर मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का केस फाइल किया था। साल 2016 में वह इलाज के लिए दुबई गए और फिर पाकिस्तान नहीं लौटे।