उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। रविवार को एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है। यह सड़क हादसा .मुंबई के पास पालघर में हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं।