कमनीय काया के लोग दीवाने होते है और टेनिस जैसे ग्लैमरस खेल की महिला खिलाड़ी इसको लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब पूर्व टेनिस सितारा एशले हार्कलेरोड ने सोशल मीडिया पर एक टॉपलेस फोटो अपलोड कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। प्लेब्वॉय और ओनली फैन मॉडल ने डिजाइनर जैकेट पहने हुए पोज दिया है जिसमें उन्होंने नीचे कुछ नहीं पहना था।

37 वर्षीय हाकलेरोड ने अपने करीब एक मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने मुस्कान के साथ अपना शानदार फिगर भी दिखाया। अमेरिकी पूर्व टेनिस जगत में नंबर 39 तक रही एशले ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा-विंटेज एलवी और डायर पैंट आज मेरा नाम पुकार रहे थे। पूर्व-टेनिस ऐस ने इस साल की शुरुआत में सदस्यता साइट ओनली फैन के लिए साइन अप किया, जहां वह ग्राहकों को मांग अनुसार वयस्क सामग्री उपलब्ध कराती है।

हार्कलेरोड ने 2008 में प्लेबॉय पत्रिका के लिए टॉपलेस पोज दिए थे। ऐसा करने वाली वह पहली सक्रिय टेनिस प्लेयर थीं। उनके इस फैसले के कारण विवाद खड़ा हो गया था। हार्कलेरोड ने आठ करियर खिताब जीतने के बाद 2012 में संन्यास ले लिया। हार्कलेरोड दावा करती रही हैं कि वह प्लेबॉय के कवर पर और अब ओनली फैन पर आने वाली पहली पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं।