साहित्यकार और दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक राजुरकर राज का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजुरकर राज  के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजुरकर राज ने लिखा कि दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक श्री राजुरकर राज जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।स्निग्धयुक्त मुस्कुराहट लिए वह जीवन भर साहित्य के संवर्द्धन,संरक्षण व सम्प्रेषण के लिए समर्पित रहे।

वहीं कमलनाथ ने लिखा कि दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक श्री राजुरकर राज जी के असमय निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
साहित्य की सेवा और विस्तार के लिये पूरा जीवन समर्पित करने वाले श्री राजुरकर जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजली।

राजुरकर राज ने करीब 25 साल पहले अपने घर के दो कमरों में दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय शुरू किया था। विविध भारती, भोपाल से वरिष्‍ठ उद्घोषक के पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। उन्हें पैंक्रियाज में ट्यूमर था, बीते दो माह से उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी। फिलहाल वे बैतूल के निकट अपने पैतृक गांव में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे।