कर्नाटक में विस चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बोम्मई और पूर्व सीएम बीएस डॉक्यूमेंट प्रजा ध्वनि जारी कर कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है।

मेनिफेस्टो में 7 'A' को खास ध्यान में रखा है। इनमें अन्ना, अक्षरा, आरोग्य, अभिवृद्धि और अभय शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा ने बीपीएल कार्ड धारकों को तीन फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर देने का वादा तथा हर वार्ड में एक अटल आहार केंद्र स्थापित करने और पोषण स्कीम के तहत हर बीपीएल कार्ड धारक परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया है। https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1652928646032633856?s=20

भाजपा ने गरीब लोगों को राज्य में 10 लाख घर देने की भी घोषणा की है। सामाजिक न्याय निधि स्कीम के तहत एससी-एसटी महिलाओं को पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करने का वादा किया है।