एक्टर सलमान खान को धमकी के केस में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा किया है। लॉरेंस के करीबी सौरभ महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच को उसने बताया कि सलमान खान को भेजी यह चिट्‌ठी गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखी थी. सलीम खान को मॉर्निंग वॉक पर कोई अनजान शख्स यह लेटर थमाकर गया था। 

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को धमकी भरा खत मिलने के मामले में लॉरेंस के करीबी सौरभ महाकाल ने बताया कि सलमान खान को यह चिट्‌ठी गैंगस्टर लॉरेंस की ही तरफ से भेजी गई थी। खुलासा होने के बाद पुलिस की 6 अलग—अलग टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में निकल गई हैं। इसमें सिर्फ दो लाइन का संदेश ही था। पत्र के आखिर में लिखे G.B. L.B. को गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्ट फॉर्म कहा जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने ही यह धमकी भरा खत लिखा था। लॉरेंस की गैंग से तीन लोग मुंबई में चिट्ठी छोड़ने आए थे। चिट्‌ठी छोड़ने के बाद तीनों ने सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की। सौरभ ने यह भी बताया कि गोल्डी बराड़ के ही माध्यम से सलीम खान तक खत पहुंचाया गया। क्राइम ब्रांच ने खत डालने वालों की भी पहचान कर ली है। जल्द ही उनको पकड़ लेने का दावा भी किया गया है।

इस मामले में सलमान खान ने पुलिस को कहा है कि मुझे किसी का कॉल नहीं आया: बांद्रा पुलिस के अनुसार सलमान ने कहा है कि 'धमकी भरे खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है। अभी मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। लॉरेंस ने 2018 में मुझे धमकी दी थी, लेकिन गोल्डी और लॉरेंस को नहीं जानता हूं।' खत भी मुझे नहीं मेरे पिताजी को दिया।