आज से इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर फाइन देना पड़ेगा, वह भी पांच हजार रुपये तक। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि बैंक ऑफ बडौदा के चेक से जुडे नियम बदल जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हर महीने के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल डीजल गैस के दामों की समीक्षा के बाद कीमतों के बारे में फैसला करती हैं। इसके तहत एलपीजी इस्तेमाल करने वालों को राहत मिली है, आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 36 रुपये सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे। आयकर रिटर्न देर से भरने पर पांच लाख से कम आय वर्ग को एक हजार जुमार्ना व इससे ज्यादा के आय वर्ग को पांच हजार जुर्माना देना होगा।