दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम पर शराब नीति के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, स्टिंग ऑपरेशन से स्पष्ट हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल किस तरह से वसूली करते हैं। काला धन किस तरह अर्जित करते हैं और किस तरह जनता को लूटा जाता है।
देखिये लाइव-
गौरव भाटिया बोले, अरविंद केजरीवाल जब कोई बयान देते हैं तो उसमें कोई तथ्य और प्रमाण नहीं होते। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जब कोई बात रखती है तो प्रमाण के साथ रखती है। इसलिए केजरीवाल एक भी प्रश्न का जवाब नहीं देते।
कई सवाल उठाते हुए गौरव भाटिया बोले, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ये बताएं कि करीबियों को भ्रष्टाचार की रेवड़ियां क्यों बांट रहे थे? जिसको आप सर्टिफिकेट देते हैं कि कट्टर ईमानदार है, वो व्यक्ति जेल के सलाखों के पीछे है, क्यों?
एक तस्वीर दिखाते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट करणजीत सिंह लांबा को सारे नियमों की अनदेखी करके शराब का ठेका दे दिया। इसमें कोई पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। इससे साफ पता चलता हैं कि इनका मकसद केवल बेईमानी करने का है।
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि अभी जो खुलासा है उससे स्पष्ट हो चुका है कि वो शराब नीति क्यों बनाई गई? क्योंकि जो कमीशन बढ़ाया गया था उसका आधा प्रतिशत केजरीवाल को जाता हैं।
उन्होंने केजरीवाल की ऑटो वाली पॉलिटिक्स पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव में जाते हैं चार्टर प्लेन से और नीचे उतकर ऑटो में बैठ जाते हैं। ये सिर्फ दिखावा और नौटंकी है।