T-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के चमकते सितारे सूर्यकुमार यादव की पारी से पूर्व क्रिकेटर भी गदगद हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने तो सूर्यकुमार यादव की इस पारी के बाद ऐसा कुछ कहा कि वे ट्विटर पर ट्रेंड होने के साथ ट्रोल भी हो रहे हैं।
दरअसल गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की पारी को अब तक के टी-20 इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है। गंभीर ने कहा कि एक ओर विकेट गिर रहे थे और पिच भी बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी ऐसे में सूर्यकुमार ने बेजोड़ पारी खेली।
बड़ी बात यह है कि सूर्यकुमार की पारी की तो तो सराहना हो ही रही है लेकिन गौतम गंभीर द्वारा कही इस बात पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। T-20 वर्ल्ड कप में पकिस्तान के खिलाफ हाल ही में विराट कोहली ने भी बेशकीमती पारी खेली थी। उस समय गंभीर को विराट की पारी को अनदेखा किया जाने पर पर भी ट्रोल होना पड़ा था।
यूजर्स का कहना था कि आईपीएल में विराट कोहली से विवाद के बाद गौतम गंभीर हमेशा ही विराट के प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हैं जबकि दूसरे बल्लेबाजों की जमकर तारीफ किया करते हैं।